ब्रेकिंग न्यूज़ सिराली – सुल्तानपुर वेयरहाउस में सरकारी अनाज की हेराफेरी कर लाखो के गबन मामले में आरोपी लेखापाल कुंदन पकड़ाया, 3 अभी भी फरार
मकड़ाई समाचार
सिराली हरदा । सुल्तानपुर वेयर हाउस में सरकारी अनाज की हेराफेरी कर लाखो रुपये के गबन मामले में चार आरोपी फरार चल रहे थे। सिराली पुलिस इस मामले में लगातार आरोपियो को पकड़ने के लिये जगह जगह दविंश दे रही थी। आज सिराली पुलिस को सफलता हासिल हुई। आज एक आरोपी को पुलिस ने खंडवा से पकड़ा है। तीन अभी भी फरार है।
हरदा एसपी मनीष कुमार अग्रवाल एसडीओपी खिरकिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर थाना सिराली के अपराध क्रमांक 237/21 धारा 420 409 120 बी भादवी 13 (1)c भ्रष्टाचार अधिनियम के आरोपी कुंदन पिता किशन इंगले उम्र 54 वर्ष निवासी संजय नगर थाना पदम नगर जिला खंडवा सहायक लेखापाल को दबिश देकर रंजीत होटल खंडवा के पास से गठित टीम द्वारा जिसमें उप निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव सउनी बी एस मर्सकोले आरक्षक महेंद्र रघुवंशी द्वारा अपनी सूझबूझ से पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना सिराली लाए जहां पूछताछ कर मेमोरेंडम अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय हरदा ज्यूडिशियल रिमांड पर पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल वारंट पर जेल दाखिल कराया गया।
इनका कहना है।
एक आरोपी को खंडवा से पकड़ा है। तीन अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिये प्रयास कर रहे है। उनकी भी गिरफ्तारी शीघ्र होगी।
बबिता धुर्वे थाना प्रभारी सिराली

