jhankar
ब्रेकिंग
जिला स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन स्पर्धा आज गोटमार मेला क्या है......? - जानिए कहां और कब होता है ये खूनी खेल और इस साल क्या हुआ 12 सितंबर 2026 की सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरों की झलक आज का सुविचार - "पत्थर तो लोग दूसरों पर फेंकते हैं, आप फूल बनकर खिलना सीखिए।" आज 12 सितंबर दिन शनिवार को मध्यप्रदेश का मौसम 11 सितंबर 2026 को नीम करोली बाबा की 53वीं पुण्यतिथि रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक...

ब्रेकिंग न्यूज़ हरदा : सोयाबीन काटने जा रहे मजदूरों से भरी ट्राली पलटी, 38 लोग हुए घायल, 1 गंभीर

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले की हंडिया तहसील अंतर्गत हंडिया से हीरापुर सोयाबीन काटने जा रहे मजदूरों से भरी ट्राली भमोरी के पास पलटी। ट्राली में 50 मजदूर सवार थे। जिसमें 38 मजदूर घायल हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम श्रुति अग्रवाल, तहसीलदार डॉ. अर्चना शर्मा, पटवारी नीरज आमे सहित पुलिस टीम पहुंच गई। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोयाबीन फसल काटने के लिए एक ट्राली में मजदूरों को बिठाकर ग्राम हीरापुर ले जाया जा रहा था। जिसमें 50 के लगभग मजदूर बैठे हुए थे। ट्राली पलटने से 38 मजदूर घायल हो गए है। घायलों ने ड्राइवर के द्वारा लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगाया गया है। ट्राली पलटने से लगभग 38 मजदूरों को चोट आई है जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। ट्राली में महिला और पुरुष शामिल थे। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए हरदा जिला अस्पताल लाया गया है। सभी का उपचार जारी है। मौके पर उपस्थित राजस्व ओर पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।