ब्रेकिंग
दमोह कलेक्टर का बयान अवैज्ञानिक व भ्रामक - केदार सिरोही ईरान से सुरक्षित निकाले गए 110 छात्र आज पहुंचेगें दिल्ली उप सरपंच पति पर आरोप प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की भूमि पर कब्जा कर बनाई रातों रात दुकान, मिठाई वाले को कि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 19 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया: गांजा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार – 1.296 किलोग्राम मादक पदार्थ एवं मोबाइल जप्त टिमरनी: कांग्रेस संगठन ऐसे ऊर्जावान साथियों की टीम बना रही है जो जनहित के मुद्दों को अंजाम तक पहुंचा... जल जीवन मिशन की सभी पेयजल योजनाएं शीघ्रता से पूर्ण करें कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में दिये निर्देश खेती किसानी हरदा: मूंग उपार्जन के लिए 60 केन्द्रों पर 5 जुलाई तक करा सकते हैं पंजीयन अगले 4 दिन में पूरे मध्य प्रदेश पर होगा मानसून! अधिकांश जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी दुल्हन के बेडरूम से हुई आहट से दूल्हे की नींद टूटी ! तलाशी में सन्दूक मे मिला प्रेमी उसके मुंह पर का...

ब्लैक मैजिक से बॉयफ्रेंड को पाने की कोशिश, लड़की को लग गया 1.56 लाख का चूना

China News : चीन में धोखाधड़ी का एक गजब मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को वापस पाने के लिए ब्लैक मैजिक का सहारा लिया। जिसके लिए उसने 13,000 युआन (करीब 1.56 लाख रुपये) खर्च किए। हालांकि प्रेमिका फर्जी ज्योतिषियों के जाल में फंस गई और उसे चूना लग गया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नकली ज्योतिष सिंगल लोगों को निशाना बनाता थे। वो इन्हें प्यार पाने के तरीके बताते थे। उन्होंने ठगी करके 800,000 युआन (96 लाख रुपये) कमाए किए थे।

टिकटॉक पर देखा वीडियो

इस धोखाधड़ी का शिकार हुई लड़की का नाम माई है। वह टिकटॉक पर राशिफल के एक वीडियो के जरिए झांसे में आ गई। माई ने शुरुआप में 599 युआन दिए। वह यह जानकार खुश हो गई, जब उससे कहा गया कि उसका प्रेमी वापस जिंदगी में आ जाएगा।

- Install Android App -

ज्योतिषियों ने फर्जी अनुष्ठान करवाया

फर्जी ज्योतिषियों ने लड़की से कहा कि उसे काला जादू से जुड़े अनुष्ठान करने होंगे। इसके लिए पैसे देने पड़ेंगे। इससे बॉयफ्रेंड वापस मिल जाएगा। उसे दो वीडियो भेजे गए। जिसमें दो मोमबत्ती जल रही थीं। पहली कैंडल का मतलब उसे बताया कि नए रिलेशन में जुड़ने से प्रेमी का लक खत्म हो जाएगा। दूसरी मोमबत्ती के जलने का मतलब बताया कि इससे लड़की को गुड लक मिलेगा। इसके बाद एक सप्ताह तक काला जादू चला। लड़की से आरोपियों ने कहा कि वह शैतानों से शक्ति लेकर आएंगे, ताकि उसका रिलेशन पहले जैसा हो जाए। इसके लिए युवती को एक लिस्ट दी गई। इसमें ताबीजों के रेट थे।

80% लोग ज्योतिष सर्विस का करते हैं इस्तेमाल

जो लोग प्यार में अपना लक आजमाना चाहते हैं। आरोपी उन लोगों को निशाना बना रहे थे। बता दें चीन में लोग भविष्य जानने के लिए इस तरह की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। 2021 में एक सर्वे के अनुसार, चीन में 30 वर्ष के कम उम्र के 80% लोग इन सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। चीन में भविष्य बताने वाले एक ऐप ने एक साल से अंदर दो करोड़ रुपये से ज्यादा की आय अर्जित की है।