jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बड़ी खबर : घर में ‎‎‎‎निकले 40 सांप और 90 अंडे, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश। संतकबीर नगर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है,जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। यहां एक घर से एक या दो नहीं सांपों का ज़खीरा मिला है। जी हां 40 सांप निकले और सांपों के 90 अंडे भी मिले है।एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सांप मिलने से हड़कंप मच गया।इतनी बड़ी संख्या में निकलने की खबर इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गयी। खबर मिलते ही इलाके के लोग देखने के लिए मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई।

- Install Android App -

हालांकि, इस दौरान लोगों में सांप देखने की उत्सुकता के साथ दहशत भी दिखी।सूचना ‎मिलने पर स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों रेस्क्यू कर सभी सांपों को पकड़ा।

जिले के महुली थाना क्षेत्र के पड़रहा गांव के एक घर से इतने सारे सांप निकले की रेस्क्यू टीम को सांपों को पकड़ने में घंटों लग गए। घर में एक दो नहीं बल्कि 40 से ज्यादा सांप निकल आए और साथ ही कम से कम 90 अंडे मिले हैं। माना जा रहा है कि अभी और भी सांप निकल सकते हैं।
गांव वालों का कहना है ‎कि गांव के विजय यादव के घर में तीन दिनों से एक-एक कर सांप निकल रहे थे, जिसको लेकर परिवार काफी दहशत में था।घर में बच्चों समेत 8 लोग मौजूद थे तभी अचानक ज्यादा सांप निकलने लगे तो घर में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद विजय यादव ने आनन-फानन में स्नेक रेस्क्यू करने वाली टीम को जानकारी दी। परिवार के लोगों का कहना है कि जब तक टीम नहीं आ गई तब तक हम लोग बहुत डरे हुए थे। इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने एक-एक कर सांपों को पकड़ना शुरू किया। गांव वालों ने कहा कि जब एक ही घर में इतने सांप निकले हैं तो पता नहीं गांव में और कितने सांप होंगे जिसको लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है। सपेरे ने बताया कि जितने भी सांप मिलें हैं, सभी को निकाल दिया गया है। अगर फिर से सांप निकलते हैं तो हम फिर आकर उनको पकड़ लेंगे।