उज्जैन : महाकालेश्वर के भक्तों को भस्मारती में प्रवेश के लिए अब सड़क पर बैठकर इंतजार नहीं करना होगा, इसके लिए द्वार और व्यवस्था को बदला जाएगा। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने भस्म आरती में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश द्वार बदलने का निर्णय कर इसका प्लान बना लिया है। इसके लागू होने के बाद श्रद्धालुओं को गेट चार वर्तमान भस्म आरती द्वार की बजाए मंदिर की डिस्पेंसरी के पास से प्रवेश दिया जाएगा।
इसके बाद श्रद्धालु पुराने प्रशासनिक कार्यालय के सामने और कॉरिडोर की छत पर निर्मित शेडवाले होल्डअप से फेसेलिटी सेंटर, कॉरिडोर, मारबल गलियारे, विश्रामधाम, सभामंडप से होकर नंदीहॉल बैरिकेड्स तक पहुंच सकेंगे। इसमें श्रद्धालुओं को हवा-पानी के साथ बैठने की सुविधा भी मिल जाएगी। मंदिर समिति ने शेडवाले होल्डअप में पंखों के साथ चेयर लगाई है। फिलहाल आने वाले श्रद्धालु शेडवाले होल्डअप में बैठकर प्रवेश के लिए इंतजार कर सकते हैं।
ब्रेकिंग
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन...
हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,,
हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ...
गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत
उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स...
पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का...
हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
