jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु... भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी' शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई

भाजपा नेता हीरालाल पटेल के घर हुई चोरी की वारदात का हुआ खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 34 लाख का माल बरामद

हरदा:  जिले के खमलाय गांव में 6 जून को हुई डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । पुलिस ने मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बाकी की तलाश जारी की है। इसी के साथ 34 लाख का सोना भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है ।

पूर्व सरपंच व भाजपा नेता हीरालाल पटेल के यहां रात के 3:00 बजे घटना हुई थी जिसमें 5 बदमाश मुंह बांधकर घर में प्रवेश हुए थे। घटना के समय हीरालाल पटेल के बेटे आदित्य विश्नोई व उनकी पत्नी घर में मौजूद थी । बदमाशों ने उनको बांधकर घटना को अंजाम दिया था ।

- Install Android App -

रविवार को पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन ने पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया उक्त डकेती कि घटना के बाद टीम गठित की थी । प्रारंभिक सूचना के आधार पर सर्वप्रथम अंतर राज्य अपराधी श्याम पिता माधव सिंह निवासी बिहार को गिरफ्तार किया । बिहार के इस आरोपी ने घटना करना कबूला तथा घटना का सूत्रधार बाबूलाल पिता नागौ राखुण्डे निवासी भुसावल जलगांव महाराष्ट्र का रहने वाला है, उसके शामिल होना बताया। पुलिस ने उसे भुसावल से गिरफ्तार किया । उसकी निशानदेही पर 34 लाख का सोना जेवर बरामद किया है ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है तथा तीन आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। पुलिस ने फरार आरोपियों के नाम को गोपनीय रखा है। एसपी ने बताया कि घटना में गांव क्षेत्र का एक आरोपी भी शामिल है उसी ने अंतर राज्य गिरोह के बदमाशों को डकैती डालने की योजना बताई थी। सभी बदमाशों की मुलाकात खंडवा जेल में हुई थी। इसके बाद स्थानी बदमाश के कहने पर खमलाय गांव पहुंचे थे। आरोपियों पर 30000 का इनाम घोषित किया गया था।