jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

भाजपा MLA ने पैगंबर पर की विवादित टिप्पणी, केस दर्ज, पुलिस ने हिरासत में लिया

Controversial Remarks on Prophet : पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में तेलंगाना में भाजपा विधायक टी. राजा सिंह के खिलाफ मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। भाजपा विधायक राजा सिंह द्वारा पैगंबर के बारे में बात करते हुए एक वीडियो जारी किया था और इस वीडियो में पैगंबर मुहम्मद के बारे में कुछ विवादित बातें कहीं गई थी, जिसको लेकर सोमवार को हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन हुआ। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि प्रदर्शनकारी लगातार विधायक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारी शहर के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद के कार्यालय सामने लगातार प्रदर्शन कर विधायक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे, आखिरकार पुलिस ने विधायक राजा सिंह को हिरासत में ले लिया है।

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो से शुरू हुआ विवाद

- Install Android App -

गौरतलब है कि इस पूरे विवाद की शुरुआत कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के शो से हुई थी। भाजपा विधायक ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के खिलाफ एक “कॉमेडी” वीडियो जारी किया था, जिन्होंने बीते सप्ताह हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन के बीच एक शो आयोजित किया था।

राजा सिंह ने फारूकी के शो को रोकने की धमकी देते हुए कहा था कि वह कार्यक्रम स्थल पर सेट को जला देंगे। हालांकि धमकी देने के बाद राजा सिंह को घर में ही नजरबंद रखा गया था। राजा सिंह ने कहा कि कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया। इसके बाद भाजपा विधायक ने भी अपने वीडियो में कथित तौर पर पैगंबर पर अपमानजनक टिप्पणी भी की थी।