jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

AAP का भाजपा पर नया आरोप, विधायकों को दिया 5-5 करोड़ का ऑफर, ऑपरेशन लोटस नाकाम

दिल्ली में आबकारी नीति के मामले में आम आदमी पार्टी और भाजपा सामने-सामने हैं। दोनों दल रोज एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की तर्ज पर दिल्ली में भी ऑपरेशन लोटस चलाया था जो नाकाम रहा। आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराने के लिए विधायकों को 5-5 करोड़ रुपए के ऑफर दिए थे। पार्टी के मुताबिक, दिल्ली में दूसरी बार भाजपा के ऑपरेशन लोटस नाकाम रहा है। इससे पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम और शराब घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल मनीष सिसोदिया ने कहा था कि भाजपा ने उन्हें ऑफर दिया है कि यदि वे आम आदमी पार्टी को तोड़कर भाजपा में शामिल होते हैं तो उन्हें सीएम बना दिया जाएगा।

भाजपा पूछ रहा, कहां से सबूत

- Install Android App -

वहीं भाजपा ने इन आरोपों को हास्यास्पद बताया है। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा है कि मनीष सिसोदिया का फोन सीबीआई के पास जब्त है। ऐसे में आम आदमी पार्टीी बताए कि किस फोन पर फोन आया। आम आदमी पार्टी कह रही है कि उनके पास ऑफर वाले कॉल की रिकॉर्डिंग है तो उसे सामने लाया जाए।

भाजपा का कहना है कि मनीष सिसोदिया जेल जाने वाले हैं। उन्हें इस बात का अहसास हो गया है। यही कारण है कि वे और आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता भाजपा पर अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं।