jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी

भारतीय जनता पार्टी विकास का वही कांग्रेस पार्टी विनाश का पर्याय है : कृषि मंत्री कमल पटेल

राहुल जाट मकड़ाई समाचार हरदा। खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल के नामांकन दाखिल करवाने किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल आज पुनासा पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी का नामांकन भरवाने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित किया।
मंत्री पटेल ने कहा की यह चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का चुनाव है एक तरफ भारतीय जनता पार्टी है जो विकास का पर्याय है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जो विनाश का पर्याय है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार का अखाड़ा बना दिया था। 15 महीने में प्रदेश के विकास को ठप कर दिया था। दिग्विजय सिंह ने 10 साल में मध्य प्रदेश का बंटाधार कर दिया था नहीं 15 साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को विकसित राज्य के रूप में खड़ा किया। किसान नेता पटेल ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 चुनाव में के हर वर्ग के लिए 84 ऐसे वचन पत्र में वचन दिए थे उसे हम पूरा करेंगे जिससे कुछ लोग इनके बहकावे में आ गए इससे भाजपा की सरकार बनने में थोड़ी सी कसर रह गई लेकिन इन्हें भी पूर्ण बहुमत नहीं मिला ,15 महीने में मध्यप्रदेश के विकास की गति को रोक दिया। लोकतंत्र मे सबसे बड़ी शक्ति होती है जनता और जनता एक बार धोखा खा सकती है लेकिन बार-बार धोखा नहीं खा सकती है अब कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है ,अब कांग्रेस के ऊपर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी नेताओं विधायकों मंत्रियों का भी विश्वास उठ गया है इसलिए कांग्रेस छोड़ रहे हैं। अब जनता का तो इन पर विश्वास करने का सवाल ही नहीं उठता है।