jhankar
ब्रेकिंग
नहर विभाग का ‘तुगलकी’ फैसला, किसानों के लिए बढ़ी मुसीबत जानिए मध्य प्रदेश का मौसम , हरदा, बैतूल, देवास, खंडवा, नर्मदापुरम में कैसा रहेगा हाल कतिया समाज 6 सितंबर को करेगा शिक्षक सम्मान समारोह हरदा जिले की खास खबरों पर एक नजर, देखिए खबर विस्तार से सुसाइड नोट और मृत्यु-पूर्व कथन के बावजूद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप सिद्ध नहीं, पांचों आरोप... हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भारी बारिश का कहर जारी, 14 की मौत, चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंडिंग बंद, 6 जिलों में अलर्ट

Tamil Nadu Rains : तमिलनाडु में भारी बारिश का कहर जारी है। अब तक 14 लोगों के मारे जाने की सूचना है। वहीं 6 जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चेन्नई में भी हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। यहां गुरुवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं कुड्डालोर, कल्लाकुरिची, विल्लुपुरम, रानीपेट, वेल्लोर, तिरुवन्नामलाई, कन्याकुमारी, थिरुनेलवेली और थेनकासी जिलों में भी भारी बारिश जारी रहेगी। तमिलनाडु के साथ ही पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश की भविष्यवाणी है।

- Install Android App -

इससे पहले बुधवार को, तमिलनाडु के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने बताया कि राज्य में भारी वर्षा के कारण मरने वालों की संख्या 14 है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव बना हुआ है, जिसके 11 नवंबर की शाम तक तट को पार करने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि 11 नवंबर की शाम तक यह सिस्टम उत्तरी तमिलनाडु और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश के कराईकल और श्रीहरिकोटा के बीच, पुडुचेरी के उत्तर के करीब के तटों को पार कर सकती है।

चेन्नई हवाई अड्डा प्रबंंधन की ओर ट्वीट कर बताया गया है कि भारी बारिश और क्रॉस हवाओं के कारण चेन्नई हवाई अड्डे पर आगमन आज शाम 6 बजे तक निलंबित रहेगा। प्रस्थान जारी रहेगा। यात्रियों के सुरक्षा पहलू और हवा की गंभीरता को देखते हुए निर्णय लिया गया है। चेन्नई में भारी बारिश के कारण जलभराव के कारण चेन्नई में दुरईसामी मेट्रो को बंद कर दिया गया है।