सिराली | कतिया समाज कल्याण समिति सिराली के तत्वावधान में जिलास्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे कतिया समाज भवन में किया जाएगा।
समिति कोषाध्यक्ष देवेश्वर दूधे ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रमेशचंद्र काजवे करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में पन्नालाल कुल्हारे एवं राधेश्याम लखोरे तथा विशेष अतिथि शिवप्रसाद मल्हारे उपस्थित रहेंगे।
समारोह में जिलेभर के शिक्षकों का शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया जाएगा। समिति ने समाजबंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

