jhankar
ब्रेकिंग
नहर विभाग का ‘तुगलकी’ फैसला, किसानों के लिए बढ़ी मुसीबत जानिए मध्य प्रदेश का मौसम , हरदा, बैतूल, देवास, खंडवा, नर्मदापुरम में कैसा रहेगा हाल कतिया समाज 6 सितंबर को करेगा शिक्षक सम्मान समारोह हरदा जिले की खास खबरों पर एक नजर, देखिए खबर विस्तार से सुसाइड नोट और मृत्यु-पूर्व कथन के बावजूद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप सिद्ध नहीं, पांचों आरोप... हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

हरदा जिले की खास खबरों पर एक नजर, देखिए खबर विस्तार से

हरदा। 5 सितंबर 2026 को जिले में धार्मिक आयोजन, मौसम, मंडी, शिक्षक सम्मान और न्याय व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियां सामने आईं। पढ़िए हरदा जिले की दिनभर की प्रमुख खबरें एक नजर में—

🌧️ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर दिनभर होती रही रिमझिम बारिश

शुक्रवार को जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। दिनभर रिमझिम बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। लगातार चौथे दिन बारिश का दौर जारी रहा। जिले में शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 10.5 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। रहटगांव में सबसे अधिक 16.2 मिमी बारिश हुई।

👨‍🏫 आज शिक्षकों का होगा सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज संगठन हरदा द्वारा ‘परशुराम शिक्षा सम्मान-2026’ समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 5 सितंबर को शाम 4 बजे मां रेवा गार्डन में होगा। इसमें शासकीय एवं निजी स्कूलों तथा गुरुकुलों के शिक्षकों-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा।

🌾 आज कृषि मंडी में होगी नीलामी

- Install Android App -

शासकीय अवकाश के चलते शुक्रवार को कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य बंद रहा। मंडी सचिव के अनुसार शनिवार को नीलामी होगी, जबकि रविवार को फिर अवकाश रहेगा। इन दिनों मंडी में मूंग की सर्वाधिक आवक हो रही है, वहीं मक्का के अच्छे भाव मिलने से किसानों को राहत है।

🛕 बद्री विशाल दरबार के रूप में सजा प्राचीन सत्यनारायण मंदिर

जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के प्राचीन सत्यनारायण मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया। मंदिर को बद्री विशाल मंदिर का स्वरूप दिया गया और गर्भगृह में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की मनमोहक झांकी सजाई गई। रात 12 बजे कृष्ण जन्म के साथ मंदिर जयकारों से गूंज उठा। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को पंजरी और माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया।

⚖️ 12 सितंबर को लगेगी नेशनल लोक अदालत

वर्ष की तीसरी नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को जिला न्यायालय हरदा सहित टिमरनी और खिरकिया तहसील न्यायालयों में आयोजित होगी। इसमें राजीनामा योग्य सिविल-आपराधिक मामलों के साथ चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, एमएसीटी, वैवाहिक विवाद, विद्युत बिल, संपत्ति कर, राजस्व सहित विभिन्न मामलों का समझौते के माध्यम से निराकरण किया जाएगा।

📌 हरदा जिले की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहिए — मकड़ाई एक्सप्रेस 24।