jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों भयंकर तबाही,नदी में उफान, दर्जनो घर डूबे वाहन बहे

उत्तराखंड |मौसम विभाग ने भी उत्तराखंड में 10 सितंबर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था और देहरादून के साथ-साथ टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत जिलों में लोगों को अलर्ट रहने को कहा था। पिथौरागढ़ के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महार ने मीडिया को जानकारी दी है कि नेपाल के दारचुला जिले में शुक्रवार रात को बादल फटने के घटना हुई थी, जिसका असर शनिवार को भारत के कई इलाकों में देखने को मिला है। आपदा विभाग ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व पुलिस के साथ-साथ नियमित पुलिस को भी भेजा गया है। लापता महिला की तलाश की जा रही है।

- Install Android App -

नेपाल में बादल फटने से देश के सीमावर्ती जिले पिथौरागढ़ में भारी तबाही की सूचना है। मिली जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ में धारचूला तहसील में जलमग्न जैसी स्थिति पैदा हो गई है और दर्जनों घर यहां काली नदी में डूब गए हैं। तेज जल प्रवाह के कारण कई इमारतों और मवेशियों को भी नुकसान पहुंचा है। कुछ लोगों के भी लापता होने की सूचना है। बादल फटने की इस घटना से नेपाल के साथ-साथ भारत के खोटीला गांव में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। उत्तराखंड के खोटीला में काली नदी उफान पर है और कई घर जलमग्न हो गए हैं। बादल फटने के बाद धारचूला तहसील मुख्यालय में भारी तबाही हुई है। कई वाहन भी मलबे में दब गए हैं। प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की है।