ब्रेकिंग
रहटगांव : सच में पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते है। कागजों में 11 साल पहले जो मर गया। उसे पुलिस ने जिंद... हंडिया : घरों तथा पांडालों में विराजे गणपति बप्पा,, गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजी धार्मिक न... हरदा न्यूज: 2 अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एसपी ने किया इनाम घोषित! कलारीपट्टू जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डिजिटल स्कूल ने गाड़ा कामयाबी का झंडा। JNVST Admission Form 2025: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन Manjhi Ladki Bahin Yojana List 2024: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए और मुफ्त 3 एलपीजी सिलिंडर घोर कलयुग : जमीन के टुकड़ों के लालच में भाई ने भाई के साथ की गद्दारी! फर्जी हस्ताक्षर कर बेटे के नाम... Harda: रामभरोस मुंडेल विधायक प्रतिनिधि नियुक्त,समर्थको ने दी बधाई। हरदा:आबकारी विभाग हरदा की अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही में 06 प्रकरण दर्ज  66600 रुपए क... विनेश फोगाट को कांग्रेस ने बनाया अपना उम्मीदवार, पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व ...

भूकंप ने बिछा दी लाशें : 13 लोगों की मौत और 150 से ज्यादा घायल, जानिए और कहां-कहां कांपी धरती ?

भूकंप से 13 लोगों की मौत हो गई और 150 अन्य घायल हो गए

Earthquake Death In Pakistan: अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके साथ ही पाकिस्तान, चीन समेत कई देशों में काफी देर तक धरती हिलती रही। पाकिस्तान में इस्लामाबाद सहित पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के विभिन्न शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यहां भूकंप से 13 लोगों की मौत हो गई और 150 अन्य घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रांत में छत, दीवार और घर गिरने की घटनाओं में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। भूकंप के कारण यहां आठ घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था। इसकी गहराई 180 किलोमीटर थी।

वहीं, स्वात जिला पुलिस अधिकारी शफीउल्ला गंडापुर ने मीडिया को बताया कि जिले में 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वाबी में भूकंप के झटकों से एक घर की छत ढह गई। इसमें एक परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए।

इस बीच, भूकंप के कारण हुए भूस्खलन के कारण बहरीन-कलाम मार्ग अवरुद्ध हो गया। टीवी चैनलों पर प्रसारित फुटेज में लोगों को सड़कों पर उतरते हुए दिखाया गया है। वहीं, भूकंप के वक्त रावलपिंडी के बाजारों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी।

- Install Android App -

पाकिस्तान की हालत

पाकिस्तान के मौसम विभाग ने कहा कि भूकंप के बाद देश में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों से भागने को मजबूर हो गए। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था, जबकि इसकी गहराई 180 किलोमीटर थी।

भूकंप के झटके लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर, झेलम, शेखूपुरा, स्वात, नौशेरा, मुल्तान, स्वात, शांगला और अन्य जगहों पर महसूस किए गए। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, पाकिस्तान में भूकंप आना आम बात है। यहां सबसे घातक भूकंप 2005 में आया था, जिसमें 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

इन देशों में भूकंप के झटके

भारत, अफगानिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोगों में दहशत का माहौल था। लोग घरों से भागने के लिए मजबूर हो गए।