jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भोपाल के व्यापारी ने बदमाश से खुद पर चलवाई गोली, जानें क्या है पूरा मामला

मकड़ाई समाचार भोपाल। गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात व्यापारी प्रवेश जैन ने खुद ही अपने पर गोली चलवाई थी। इसके लिए उसने अपने पहचान के बदमाश मोहम्मद गुराज को साथ मिलाया था। व्यापारी अपने 24.50 लाख की उधारी से परेशान था। उसे यह रकम चुकानी नहीं पड़े, इसलिए ऐशबाग के नामी बदमाश के साथ मिलकर उसने यह पूरा षड़यंत्र रचा था। पुलिस ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए बदमाश को गिरफ्तार कर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया और व्यापारी को सह-आरोपित बनाया है।
जानकारी के मुताबिक अयोध्या बायपास निवासी 31 वर्षीय प्रवेश जैन की मेहता मार्केट में गाड़ियों को सुधारने की दुकान है। शनिवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान उन पर गोली चली जो उनके दाहिने हाथ में लगी थी। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रवेश ने अपने परिचित बसंत सिंह पर गोली चलाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने बसंत सिंह को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ में सामने आया कि वह घटना के समय अपने घर पर था। उसने पुलिस को इस बात के प्रमाण भी दिए। इसके बाद पुलिस ने प्रवेश की मोबाइल डिटेल खंगाली। इसमें मोहम्मद गुराज का नंबर मिला, जो ऐशबाग इलाके का नामी बदमाश है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने गोली व्यापारी के कहने पर मारने की बात कबूल की।

- Install Android App -

उसका कहना था कि उसे वारदात करने के लिए दो दिनों तक रेकी की थी। गोली मारने के लिए ऐसा स्थान तय किया, जहां पर सीसीटीवी नहीं मिल पाए। उसे गोविंदपुरा इलाका सही लगा और वारदात की। वारदात की कहानी 24.50 लाख रुपये की रकम से जुड़ी है, जो व्यापारी को बसंत ने अपने अपने परिचित अमानत अली से दिलाई थी। प्रवेश यह रकम वापस नहीं करना चाहता था। इसलिए उसने खुद पर जानलेवा हमले का नाटक रचा। बसंत तीन माह से उससे रकम वापस मांग रहा था।

बदमाश को तीस हजार रुपये दिए थे

व्यापारी प्रवेश जैन ने अपने ऊपर गोली चलाने के लिए मोहम्मद गुराज को 30 हजार रुपये दिए थे। पांच हजार अलग से कारतूस लेने के लिए दिए थे। आरोपित द्वारा कट्टा और कारतूस खरीदने की बात सामने आई है। एएसपी राजेश भदौरिया का कहना है कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।