jhankar
ब्रेकिंग
खरगोन: जर्जर स्कूल की जगह मंदिर में चल रही 35 बच्चों की पढ़ाई, जिले में 676 स्कूल भवन मरम्मत के इंतज... जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और बाढ़ से तबाही: 11 की मौत, 7 लापता  हरदा-इंदौर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने 5 गौवंश को कुचला, मौके पर पहुंची प... हरदा में 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, आयोजन की तैयारियां तेज भोपाल के जगदीशपुर में आज जुटेगी मोहन कैबिनेट, समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट को मिलेगी मंजूरी बीती रात चोतलाए पहाड़ी पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, 3 बकरियों की मौत, एक घायल, गांव में दहशत राजौरी में रातभर भारी बारिश से बाढ़, बेला कॉलोनी जलमग्न, कई गाड़ियां और घर पानी में फंसे,1 बजे से 6 ... ताप्ती जन्मोत्सव के लिए ताप्ती झिरा दिव्य सरोवर का हो रहा कायाकल्प 21 जुलाई को मुख्य आयोजन, तैयारिय... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 3 दिन में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹1.20 लाख का मशरूका ब... ग्वालियर में 15 फीट ऊंची रिटेनिंग वॉल गिरी: चाय बेचने वाली महिला की मौत, 2 घायल,रविवार सुबह-सुबह हुआ...

मंडला का लाल सीमा पर बलिदान, शाम तक गांव पहुंचेगी पार्थिव देह

मकड़ाई समाचार मंडला। जिले का लाल सीमा की सुरक्षा करते हुए सीमा पर बलिदान हो गया है। उक्‍त जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि त्रिपुरा में बांग्लादेश सीमा पर शुक्रवार को उग्रवादियों से हुई मुठभेड़ में मंडला जिले का लाल बलिदान हो गया। जिसकी सूचना बीएसएफ हेड क्वार्टर द्वारा दी गई है, जिसमें बताया गया है कि बीएसएफ हेड कान्स्टेबल की पोस्ट पर तैनात गिरजेश कुमार उद्दे (53) जिले के बीजाडांडी विकासखंड के ग्राम चारगांव माल के रहने वाले हैं वह वर्तमान में त्रिपुरा में पदस्थ थे।

उग्रवादियों से हुई थी मुठभेड़

मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि गत शुक्रवार को त्रिपुरा के पानीसागर सेक्टर में सीमा चौकी सिमना द्वितीय की सीमा पर गश्त कर रहे एक दल पर उग्रवादियों ने घात लगाकर भारी संख्या में फायरिंग कर दी थी। उक्त फायरिंग में बीएसएफ हेड कान्स्टेबल गिरजेश कुमार उद्दे को चार गोलियां लगी थीं। उन्हें हेलिकाप्टर से अगरतला ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

- Install Android App -

शाम तक पहुंचेगा पार्थिव शरीर

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बलिदानी गिरजेश कुमार की देह को अगरतला से कोलकाता होते हुए जबलपुर लाया जाएगा। यहां आज शाम तक पार्थिव शरीर पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद उनके गृह ग्राम चारगांव माल में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

स्वजन में पत्नी और तीन बच्चे

ग्राम पंचायत के सरपंच से मिली जानकारी के अनुसार बलिदानी गिरजेश कुमार की पत्नी राधा देवी, दो पुत्र विपिन, तरुण और एक पुत्री चंद्रिका है। जो वर्तमान में जबलपुर में निवास करते हैं। घटना की जानकारी लगते ही वे सभी ग्राम चारगांव पहुंच गए हैं। साथ ही स्थानीय थाना का पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा है।