ब्रेकिंग
Today news harda: राजस्व अधिकारी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें, वसूली बढ़ाएं: कमिश्नर श्री ति... सुरक्षाबलों ने 26 नक्सलियों को किया ढेर! जवानों ने 5000 फिट ऊंची पहाड़ी को नक्सलियो से कराया मुक्त हरदा: रात 10 बजे के बाद लाउड स्पीकर, डीजे, बैण्ड, प्रेशर हॉर्न पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे! कलेक्टर श्... सिलेंडर ब्लास्ट में पांच मंजिला इमारत धराशायी!  हादसे में 2 की मौत 8 हुए घायल राहत कार्य जारी जमीन विवाद: महिला ने एसपी को लिखित शिकायत आवेदन देते हुए हंडिया के दो व्यक्तियों पर जमीन पर कब्जा कर... भारतीय सेना ने आपरेशन का नाम "सिंदूर" क्यों रखा! 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले का लिया बदला भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, आपरेशन सिंदूर भारत के सभी सैनिक सुरक्षित लौटे हरदा: बिरसा मुंडा स्व-रोजगार योजना के तहत मिलेगा 50 लाख रुपये तक का ऋण Big news : अनियंत्रित होकर बस खाई में गिरी , हादसे में 4 लोगो की मौत 44 घायल हुए आज बजेगा सायरन: किस शहर में कितने बजे होगी मॉक ड्रिल

मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती (क्वाइल) ने 6 लोगों की जान ले ली | धुएं से दम घुटने से 6 लोगों की मौत |

मकड़ाई एक्सप्रेस दिल्ली मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती (क्वाइल) ने 6 लोगों की जान ले ली है। पुलिस के मुताबिक, शास्त्री पार्क एरिया के एक घर में कुछ लोग किराए से रहते थे। एक कमरे में 9 लोग सोए थे। मच्छरों से बचने के लिए इन्होंने अगरबत्ती लगाई थी। माना जा रहा है कि इसी के धुएं से दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और डेढ़ साल का मासूम भी शामिल है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती बिस्तर के पास लगाई गई थी। कमरे के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दिए गए थे। अगरबत्ती के कारण गद्दे ने भी आग पकड़ ली। इस कारण कमरे में कार्बन डाइऑक्साइड इकट्ठा हो गई और लोगों का दम घुटने लगा।

- Install Android App -

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 15 साल की लड़की के साथ ही एक अन्य शख्स का इलाज चल रहा है। जिला पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि कर दी है। उनके मुताबिक, शुक्रवार सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि घर में कुछ लोग अचेत मिले हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें से 6 को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।