jhankar
ब्रेकिंग
नवरात्रि का पांचवा दिन - माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कृषि विभाग में प्रदर्शन, 3 दिन में तालाबंदी की चेतावनी जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर हंडिया में गरबा महोत्सव में सीहोर के एमएलडी ग्रुप ने मारी बाजी ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग...

हिंदू राष्ट्र बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाही का फर्जी पत्र हुआ वायरल अवर सचिव ने दर्ज करवाई एफआइआर | 

मकड़ाई एक्सप्रेस रायपुर। हिंदू राष्ट बनाने वालो के खिलाफ कार्यवाई करने के आदेश का पत्र पुलिस अधीक्षको को मिल रहा है। पत्र गृह सचिव के द्वारा जारी होना बताया गया है। प़़त्रानुसार अंधविश्वास फैलाने वालो के खिलाफ कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए है। आदेश मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक को शक होने पर इसकी जानकारी अवर सचिव को दी गई। उनके द्वारा कहा गया कि इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने राखी थाने में अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि 16 मार्च 2023 को जारी हुआ था।

- Install Android App -

थाने में दर्ज  करवाई  एफआइआर
राखी थाने में छत्तीसगढ शासन गृह पुलिस विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर में पदस्थ अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव रे रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने पुलिस को बताया कि अवर सचिव के नाम व पदनाम का उल्लेख कर फर्जी दस्तावेज कूटरचित कर इंटरनेट मिडिया में वायरल कर मेरी छवि धूमिल की जा रही है। छत्तीसगढ में हिंदू राष्ट्र बनाने, , अंधविश्वास फैलाने वालों पर राजद्रोह का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद अब थाने में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस और साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुट गई है।