मंत्री पटेल ने होली पर्व की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं……..
मकड़ाई समाचार भोपाल/ हरदा। किसान नेता एवं मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में इस बार की होली प्रदेश के गरीब और किसान भाइयों के लिए पिछले दो साल के कोरोला काल के बाद खुशियां लेकर आई है। एक और जहा सरकार ने आम गरीब वर्ग के बिजली बिलों को माफ किया है।वही प्रदेश के किसानों के ऊपर ब्याज की गठरी जो कांग्रेस पार्टी के कारण किसान भाई उठा रहे थे उसे उतारने का काम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने होली के पहले कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और प्रदेश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि उनके खातों में डालकर संजीवनी बूटी का काम किया है। देश और प्रदेश में खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार भरसक प्रयास कर रही है। मंत्री पटेल ने प्रदेश की जनता से प्रेम-सदभाव के साथ धूमधाम से होली मनाने का आव्हान किया है।