ब्रेकिंग
हरदा। दिव्यांग नाबालिग को सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने पर रिटायर्ड अधिकारी ने की बेरहमी से मारपीट ।... Vidhwa Pension Yojana: अब हर महीने मिलेगी ₹2500 की पेंशन, जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन Petrol Price: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई गिरावट, जानिए अपने शहर क... सिराली: विद्युत विभाग के तत्कालीन सहायक यंत्री श्री मयंक शर्मा द्वारा झूठा विद्युत चोरी का केस बनाया... हरदा रोलगांव: विधायक डॉक्टर आर के दोगने ने किया सीसी रोड का भूमिपूजन श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन रक्तदान कर मनाया गया : विजय जेवल्या श्राद्ध पक्ष में विशेष: तुरनाल का पांच लड्डूः जहां किया था भगवान परशुराम ने अपने माता-पिता का पिंडदा... रहटगांव : खनिज के अवैध परिवहन में संलग्न दो ट्रैक्टर जप्त किए गए. खनिज विभाग की कार्यवाही ! हरदा: हरदा के प्रतिष्ठित समाजसेवी भाजपा नेता मनोहर लाल शर्मा (मामाजी) नही रहे, 72 वर्ष की उम्र में ह... हरदा कलेक्टर श्री सिंह ने दिए सख्त निर्देश सभी पंचायत सचिव मुख्यालय पर रहें, बिना अनुमति के मुख्यालय...

मध्यप्रदेश शर्मसार : 35 वर्षीय महिला को अगवा कर रात भर 4 दरिंदे करते रहे बारी बारी से गैंगरेप,  प्राइवेट पार्ट में चोट  के निशान मिले             

अशोकनगर। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला  रही  है। लेकिन बेटियो की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर न तो सरकार चिंतित है। और नही शासन प्रशासन कोई ठोस एक्शन ले रहा है। मध्यप्रदेश में हर दिन हर घंटे किसी न किसी शहर गांव में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ बलात्कार अपरहण की घटना हो रही है। इन घटनाओं को रोकने के लिए आखिर कब कड़ा कानून बनेगा।अभी हम महिलाओं के ऊपर हो रहे अपराध की बात करे तो मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा आंकड़े सामने देखने को मिलेंगे।

बीते दिनों उज्जैन गैंगरेप , छिंदवाड़ा में 7 साल की मासूम के साथ गैंगरेप और अब मध्यप्रदेश के  अशोकनगर से इसी तरह का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां चार दरिंदों ने एक महिला को अगवा कर हैवानियत की घटना को अंजाम दिया।

- Install Android App -

रविवार सुबह शाडोरा थाना क्षेत्र के म्यापुर के ग्रामीणों ने महिला को गांव के खेत में बदहवास हालत में पड़ा देखा। महिला के कपड़े फटे हुए थे। महिला ने ग्रामीणों को बताया कि वह बदरवास इलाके की रहने वाली है। शनिवार को वह ईसागढ़ के पास वहेरिया स्थित आनंदपुर ट्रस्ट के अस्पताल में इलाज कराने गयी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वहीं एक पुलिया के पास से चार से पांच लोगों ने उसका अपहरण किया और जबरदस्ती कार में बिठाया।

महिला के मुताबिक आरोपियों ने रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया और सुबह खेत में उसे छोड़कर फरार हो गए। महिला के प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान मिले हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी विवेक शर्मा शाढौरा थाना प्रभारी, सहित पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा। एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि शाढ़ौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है साथ ही महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं महिला के बयान भी लिए जा रहे हैं।