jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

मध्यप्रदेश Harda ब्लास्ट के बाद अब उत्तर प्रदेश में हुआ फटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका 4 की मौत, कई घायल

कौशांबीः मध्यप्रदेश के हरदा जिले में 6 फरवरी फटाखा विस्फोट में 13 लोगो की जान चली गई। कुछ लोग अभी भी लापता है। वही दो सो लोग घायल हुए थे। आग का तांडव जिसने भी देखा उसके रोगंटे खड़े हो गए।लगभग 50 से मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त खंडहर हो गए। जो आग की चपेट में आ गए थे। इस भयानक हादसे के सदमे से लोग बाहर भी नही आए थे। रविवार दोपहर 12 बजे उत्तरप्रदेश के कौशांबी में नगर पालिका परिषद भरवारी घनी बस्ती के अन्दर पटाखा फैक्ट्री में आज सुबह बड़ा विस्फोट हुआ।

रोज की तरह सुबह 10 बजे से दर्जनों मजदूर काम पर लगे थे। अचानक दोपहर लगभग 12 बजे तेज धमाके के साथ फैक्ट्री जमींदोज हो गई। इसके अन्दर मौजूद सभी मजदूर मलबे में दब गए।

तेज धमाके की आवाज सुनकर सैकड़ों लोग फैक्ट्री की ओर दौड़ पड़े। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।

- Install Android App -

घटना की सूचना पर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से मलबे को हटाना शुरू किया। पुलिस के रेक्स्यू ऑपरेशन में 4 मजदूरों के शव बरामद हुए हैं। जबकि दर्जनों घायलों को उपचार के लिए ऐंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वही 6 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
नगर पालिका परिषद भरवारी में बस्ती के अंदर सराफत अली द्वारा पटाखा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। इसमें लगभग 25 कर्मचारी काम करते थे। रोज की तरह आज भी सभी कर्मचारी पटाखा फैक्ट्री में काम कर रहे थे। तभी अचानक एक के बाद एक कई हुए विस्फोट से पटाखा फैक्ट्री जमीदोज हो गई। इसमें काम करने वाले शिव नारायण पुत्र भोला, बब्लू पुत्र रामभवन निवासी अम्हा मरूखपुर, अशोक पुत्र गया प्रसाद की मौत पर झुलस कर मौत हो गई जबकि एक का नाम-पता अज्ञात है। विस्फोट से जमीदोज हुई फैक्ट्री के मलबे में दर्जनों लोगों के दबे होने की संभावना जताई जा रही है।
पटाखा फैक्ट्री के निकट स्थित एसएन कॉन्वेंट स्कूल बंद था अन्यथा बडी अनहोनी घट सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि अचानक भूकंप जैसी स्थित हुई और लोगों के कान सुन्न पड़ गए।

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में लगी आग से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल भेजा जा रहा है। जहां इलाज जारी है।