jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

मध्य प्रदेश के इन जिलाें में झमाझम वर्षा की संभावना

मकड़ाई समाचार मप्र.|बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ भी मध्य प्रदेश के मध्य से हाेकर गुजर रहा है। इन दाे मौसम प्रणालियाें के असर से एक बार फिर मानसून सक्रिय हाे गया है। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक शुक्रवार से ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन एवं नर्मदापुरम संभागाें के जिलाें में झमाझम वर्षा शुरू हाेने की संभावना है। उधर गुरुवार काे सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक मंडला में 32, खरगाेन में 19, सतना में 17, जबलपुर में 13.2, दमाेह में छह, उमरिया में पांच, धार में दाे, सीधी में दाे, बैतूल में एक, छिंदवाड़ा में 0.6 मिलीमीटर वर्षा ,खजुराहाे में बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से मप्र के विभिन्न क्षेत्राें में अच्छी वर्षा हाे सकती है। इस सीजन में गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मप्र में कुल 996.3 मिमी. वर्षा हाे चुकी है, जाे सामान्य वर्षा (848.1 मिमी.) की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है।

- Install Android App -