jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की ताज़ा अपडेट मकड़ाई एक्सप्रेस के साथ 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - मध्य प्रदेश की ताज़ा मुख्य खबरें MP-TOP20 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - भारत की ताज़ा मुख्य खबरें INDIA-TOP20 🌍 13 जुलाई 2026, सोमवार को पढि़ए विदेश की मुख्य खबरों की झलकिया इंदौर: MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर धोखाधड़ी का केस, जमीन कब्जे और धमकी का ... बिलासपुर: क्रिप्टो के नाम पर 4 लाख की ठगी,18 महीने में रकम दोगुनी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला को लगा... सिराली: 4 साल से लटकी 100 मीटर की सीसी रोड, आदिवासी मोहल्ले में बारिश बनी आफत, कीचड़ से होकर स्कूल ज... पदोन्नति प्रक्रिया को मिली रफ्तार, आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर मिली पदोन्नति 📅 13 जुलाई 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा : भीषण अग्निकांड: दो भैंस, एक गाय और बछिया जिंदा जलीं, लाखों का नुकसान

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ हंडिया तहसील इकाई द्वारा एक दिवसीय धरना एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

मकड़ाई समाचार हंडिया। मध्य प्रदेश कर्मचारी संघ जिला हरदा की तहसील हंडिया इकाई द्वारा एक दिवसीय धरना देकर हंडिया तहसीलदार डॉ अर्चना शर्मा को कर्मचारियों की लंबित मांगों के निराकरण करने विषयक ज्ञापन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। जिसमें अपनी लगभग 17 मांगों का जिक्र किया गया है। मुख्य रूप से वार्षिक वेतन वृद्धि महंगाई भत्ता अनुकंपा नियुक्ति क्रमोन्नति समान वेतनमान नियमितीकरण रिक्त पदों पर भर्ती वेतन वृद्धि पदनाम परिवर्तन जैसे कई मांगों को शीघ्र करने हेतु बात कही गई। इस धरना एवं ज्ञापन में शामिल अध्यक्ष आरडी वरकडे के साथ शिक्षक प्रताप सिंह खत्री भवानी सिंह भाटी, पीसी गार्गे सहित कई कर्मचारी शामिल हुए।