jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

मप्र. के कई जिलों में आज भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना

मकड़़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर | शहर में शुक्रवार सुबह धूप खिली और दक्षिणी हवाएं 17 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। गुरुवार रात शहर के कई इलाकों में वर्षा हुई। कहीं हल्की तो कहीं तेज वर्षा हुई। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर 2.4 मिलिमीटर वर्षा दर्ज हुई। सुबह शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 18.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दोपहर बाद बादल छाएंगे और शाम तक शहर में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

- Install Android App -

गौरतलब है कि गुरुवार सुबह बादल छाए और दोपहर में धूप खिली। दिन में सूरज की बादलों साथ लुका छिपी जारी रही। दोपहर में भवरकुंआ व एयरपोर्ट सहित शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर शाम 5.30 बजे तक 0.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। गुरुवार को शहर में दक्षिणी पश्चिमी हवाएं 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शुक्रवार को भी शहर में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस वजह से अगले दो से तीन दिन तक गर्मी का असर गायब रहेगा और मौसम खुशनुमा बना रहेगा। गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 35.1 डिग्री दर्ज किया गया।
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में पाकिस्तान व राजस्थान की सीमा पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का घेरा भी सक्रिय है। इसके अलावा मराठवाड़ा होते हुए अंदरुनी कर्नाटक तक द्रोणिका लाइन जा रही है। इस वजह से इंदौर सहित प्रदेशभर में अभी अरब सागर से नमी आ रही है।