jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

मप्र के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

मकड़ाई समाचार भोपाल| अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से वातावरण में नमी आ रही है। इस वजह से बादल छा रहे हैं। साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा भी हो रही है।इसी क्रम में गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बैतूल में एक, ग्वालियर में 0.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। जबलपुर में बूंदाबांदी हुई।

- Install Android App -

राजधानी में शाम को अलग-अलग स्थानों पर तेज बौछारें पड़ीं। साथ ही कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और रीवा संभाग के जिलों में वर्षा होने के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम का इस तरह का मिजाज 20 मार्च तक बना रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बादल बने रहने के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दरअसल, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन तीन मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने के साथ ही हवा का रुख भी दक्षिणी बना हुआ है।