ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 31 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इंदौर में अब हेलमेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, आदेश 1 अगस्त से लागू नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न:  एसपी श्री चौकसे बोले नशे के शिकार लोगों को पहचानकर उन्हें ... अगस्त में बैंक 14 दिन रहेंगे बंद 10 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक वानखेड़े, कांग्रेस प्रवक्ता त्रिपाठी बरी हरदा जिले के 7 जर्जर स्कूल भवन पर चला बुलडोजर , तोड़े भवन बारिश के साथ ही शहर की सड़कों में जगह जगह 6 से 7 इंच गहरे गड्ढे हो गए : नपा के द्वारा पूर्व में किए ... इसरो-नासा का सबसे महंगा और ताकतवर सैटेलाइट 'निसार' लॉन्च अमेरिका ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, ट्रंप ने कर दी घोषणा प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी के खिलाफ किया प्रदर्शन

मप्र. में सूरज ने अपना प्रचंड रूप दिखाया,रतलाम सबसे गर्म शहर 44.2 डिग्री सेल्सियस

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी जिलों का मौसम गर्म रहा। उज्जैन संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड हुआ। देश के प्रमुख गर्म शहरों में मध्य प्रदेश के शहर भी शामिल हो रहे हैं। गुरुवार को देश के 13 सर्वाधिक तापमान वाले जिलों में रतलाम पांचवें नंबर परए वहींए धार आठवें नंबर पर आया। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रतलाम में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं धार में पारा 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आपको बता दें कि 1 दिन पहले बुधवार को रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर था।जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

हरदा भी पीछे नही है,आज 44 डिग्री सैल्सियस पर जा सकता

सूरज ने अपना रौद्र रुप दिखाया है विगत 3 दिनों से लोग प्रचंड गर्मी का अहसास कर रहे है। गुरुवार को भी 42 डिग्री सैल्सियस अधिकतम तापमान रहा है। आज की स्थिति भी कुछ इस प्रकार है सुबह 11 बजे 32 डिग्री सेल्सियस दोपहर 1बजे 42 डिग्री,2 बजे 43 डिग्री और शाम 4 बजे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सैल्सियस पर जा सकता है। इसकेे बाद धीरे धीरे तापमान कम होकर रात 12 बजे यह 30 डिग्री पर पहुंच जायेगा।

- Install Android App -

रतलाम-धार  सबसे गर्म शहर 44 डिग्री सेल्सियस

राज्य के प्रमुख शहरों की तापमान की बात की जाए तो धार में 44 उज्जैन में 42.2 गुना में 42 दमोह में 42 नर्मदापुरम में 41.6 सागर में 41.4 राजधानी भोपाल में 41.4 बैतूल में 40.2 ग्वालियर में 40.3 इंदौर में 41.4 खंडवा में 41.1 पचमढ़ी में 34.4 रायसेन में 40.6 शिवपुरी में 41 छिंदवाड़ा में 40.2 दमोह में 42 जबलपुर में 40. खजुराहो में 42.4ए मंडला में 39.9 नरसिंहपुर में 40 नौगांव में 40.8 रीवा में 40.2 सागर में 40.4 सतना में 40 सीधी में 40.4 उमरिया में 39.8 मलाजखंड में 40.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है।

अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री पार

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। यहां लोगों को भारी तपिश का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के 33 स्थानों पर तापमान दर्ज किया जाता है। इनमें से गुरुवार को इन स्थानों में से 30 स्थानों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि शुक्रवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है।