ब्रेकिंग
हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे हज़रत सैयद हंडिया शाह भडंग पीर बाबा की दरगाह पर सालाना 23 वें उर्स चढ़ाई चादर

मप्र शिक्षक संघ का लक्ष्य हैं राष्ट्र हित, शिक्षा हित, छात्र हित- महेन्द्रसिंह कछवाहे

सुनील पटल्या बेड़िया। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की विचारधारा में राष्ट्र हित सर्वोपरी है। इस संगठन के प्रमुख लक्ष्य राष्ट्र हित, समाज हित एवं छात्र हित है। इस लक्ष्य की पूर्ति हेतु शिक्षको के हितों एवं अधिकारों के लिए संघ पूर्ण मनोयोग एवं संकल्प शक्ति के साथ कार्य करता रहेगा। उक्त विचार शासकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमांक 5 सनावद के शाला प्रांगण में आयोजित तहसील स्तरीय शिक्षक संघ की बैठक में ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष महेंद्रसिंह कछवाहे ने व्यक्त किये। तहसील इकाई के अध्यक्ष दिनेश बिर्ला ने शैक्षणिक प्रगति की दिशा में संकुल स्तर पर सदस्यता अभियान के साथ समितियां बनाकर संगठन को सशक्त बनाने का आव्हान किया । ब्लॉक इकाई के सचिव बाबूलाल इंगले ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। जिसमें सदस्यगणों द्वारा सर्वानुमति से जिला कार्यकारिणी हेतु पूर्व अध्यक्ष शिशिर देसाई का नाम अनुमोदित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में म. प्र. शिक्षक सहकारी संस्था खरगोन की वरिष्ठ संचालक विजयलक्ष्मी दीक्षित द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करते हुवे माँ सरस्वती एवं माँ भारती का पूजन किया गया। इस अवसर पर म. प्र. शिक्षक संघ ब्लॉक/तहसील इकाई के पदाधिकारी सर्व श्री लक्ष्मीनारायण पटेल, हुकुमचन्द चौधरी, महावीर बिर्ला, लछीराम चौधरी, राजेन्द्रसिंह पंवार, दुर्गाराम मुछाला, अखिलेश माली, अनोक सिंह सवनेर, अखिलेश दुबे, श्रीमती माया मंडलोई, श्रीमती लता पंवार, श्रीमती लता गुप्ता व श्रीमती संगीता देशाई मेड़म द्वारा भी शैक्षणिक गुणवत्ता एवं शिक्षको के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए। अंत में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सनावद में पदस्थ शिक्षक दुर्गेश मुछाला के  पिताजी का देहावसान हो जाने से दो मिनिट का मौन रखकर शांति पाठ के साथ श्रध्दांजली समर्पित की गई। इस दौरान महेन्द्रसिंह मंडलोई एवं संगठन के समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री जगदीश शाह ने किया एवं आभार ब्लॉक उपाध्यक्ष छतरसिंह मंडलोई ने व्यक्त किया।