jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

 मस्जिद में त्रिशूल क्या कर रहा, मुस्लिम समाज माने कि इतिहास में गलती हुुई – योगी आदित्यनाथ

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 वाराणसी। ज्ञानवापी मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वहां त्रिशूल क्या कर रहा था..? यदि इसको मस्जिद कहेंगे तो गलत होगा।

- Install Android App -

क्या कहा योगी आदित्यनाथ ने – 

“अगर हम उसको मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा। मुझे लगता है कि भगवान ने जिसको दृृष्टि दी है वो देखें ना। त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है, हमने तो नहीं रखे? ज्योर्तिलिंग है, देव प्रतिमाएं हैं, पूरी दीवारें चिल्ला-चिल्लाकर क्या कह रहीं है? और मुझे लगता है कि ये प्रस्ताव मुस्लिम समाज की तरफ से आना चाहिए कि साहब ऐतिहासिक गलती हुई है और उस गलती के लिए हम चाहते हैं, समाधान हो।”

यूपी के सीएम का यह बयान ऐसे समय आया है जब ज्ञानवापी पर निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में सुनवाई चल रही है। ताजा मामला ASI सर्वे का है। मुस्लिम पक्ष ने इसका विरोध किया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट को 2 अगस्त को इस पर फैसला सुनाना है।इससे पहले हुए सर्वे में शिवलिंगनुमान आकृति मिलने की पुष्टि हुई है। हिंदू पक्ष इसे ही काशी विश्वनाथ बता रहा है, जबकि मुस्लिम पक्ष उसे फव्वारा करार दे रहा है।