मकड़ाई समाचार खिरकिया। नगर के भाटी परिवार द्वारा श्रावण मास के उपलक्ष्य में भाटी परिवार के प्रतिष्ठान पर सोमवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें जय माता दी भजन मंडल छिपाबड़ के कलाकारों ने भजनों के माध्यम से भोले बाबा की महिमा का गुणगान किया।
सोमवार रात करीब 10 बजे शुरू हुई भजन संध्या का कार्यक्रम देर रात तक चला।, कार्यक्रम में ढोलक मास्टर छोटू श्रीवास्तव एवं ऑर्गन मास्टर जय मारवाड़ी ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए सामा बाँध दिया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक अशोक राजपूत ने मोरे अंगना गजानन आई रे, बिन पीये नशा हो जाता है, जब सूरत देखे भोले की, गायक कलाकार तोता मीना ने मेरे भोले बाबा आना मेरे मकान में तेरा बाँध बाँध डमरू बाजे सारे जहान मे, गायक कलाकार जय मारवाड़ी ने मेरे घर भोला आ गए रे तनक चाय बनन दो रे, मेरा भोला है भंडारी करता नंदी की सवारी, मस्ती में रंग मस्ताने हो गए भोले तेरे नाम के दीवाने हो गए, गायक कलाकार मनोहर राजपूत ने घोंटा घोंटा घोंटा भोले बाबा ने भंगीया को घोंटा, भोले हो भोले मेरे यार से मिला दे, गायक कलाकार कन्हैया मीणा ने भोले हो गए टनाटन देखो भोले हो गए टनाटन, गायक कलाकार विजय चौहान ने चली रे चली रे मैं तो मायके चली, भजनों की सुंदर सुंदर प्रस्तुति का गायन किया। गायक कलाकारों के भजनो पर श्रद्धालु झूम उठे।
ब्रेकिंग
मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू
हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली
खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये
महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...
जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न
कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण
आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
