jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

महिला का अज्ञात लोगों ने किया कत्ल, नाले में मिला सिर कटा शव, मचा हड़कंप, हत्या की गुत्थी सुलझाने CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…

एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला का सिर कटा शव मिला है। जो एक चादर में लिपटा हुआ नाले में पाया गया। माना जा रहा है कि महिला की उम्र 25 के आसपास है। अंचल अधिकारी (सीओ) अरविंद चौरसिया ने कहा कि शव लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्खीपुरा गली नंबर 28 के बाहर नाले में पाया गया।

- Install Android App -

उन्होंने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या उसके किसी जानकार ने ही की है और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काट दिया। उसकी पहचान का पता करने के लिए सिर का पता लगाने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि, पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम शुरू कर दिया है और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारी ने कहा, जांच जारी है और मामले को सुलझाने के प्रयास जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह मेरठ मे इस तरह की दूसरी घटना है। इससे पहले 7 जुलाई को लाल कुर्ती थाना क्षेत्र के छावनी इलाके में एक नाले में महिला का बिना सिर वाला शव मिला था। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।