jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु... भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी' शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई

महिला का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी मृतका का चेहरा कुचला गया और उसके हाथ भी बंधे हुए हैं

मकड़ाई समाचार ग्वालियर|थाटीपुर थाना क्षेत्र के तहत 60 फुटा रोड भीमनगर की डीपी के पास सोमवार सुबह एक महिला का शव मिला। मृतका की उम्र 55 साल बताई जा रही है। मृतका के चेहरे कुचला गया है और उसके हाथ भी बंधे हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थाने की पुलिस तो मौके पर पहुंच ही गई है। साथ ही एसएसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतका की पहचान हो चुकी है और अब पुलिस हत्या के कारणों व आरोपितों  के लिए सुराग की तलाश जारी है। है।

शव को देखकर मोहल्ले में सनसनी फैली

जैसे ही लोगाें ने महिला के शव को देखा वैसे ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। लोग आपस में हत्या की वजह के बारे में बात कर रहे थे। महिला रविवार दोपहर 1 बजे से घर से लापता थी। सूचना मिलने पर उसके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। महिला रविवार दोपहर को बेटों के घर से निकली थी। बेटों ने समझा था कि वह बेटी के घर गई है। क्योंकि बेटी का घर उनके घर से आधा किमी दूर है। ऐसे में उन्होंने तलाश नहीं की। रात भर महिला घर नहीं लौटी।

- Install Android App -

जहां पर महिला के शव को फेंका गया है वह स्थान उसके घर से 4 सौ मीटर की दूरी पर और बेटी के घर से 20 मीटर की दूरी पर है। साथ ही शव सुबह चार बजे के बाद फेंका गया है। कयोंकि सुबह चार बजे पास में ही रहने वाला छुन्ना नामक युवक उस जगह से निकला था तब शव नहीं था। इससे लगता है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है और उसका शव चार बजे के बाद फेंका गया है। हालांकि मामले को दुष्कर्म के एंगल से भी पुलिस देख रही है। इसलिए फोरेंसिंग टीम ने वैजाइनल स्वाब भी लिया है। साथ ही बार्डर बीएसएफ का स्नीफर डॉग बुलाया गया है और हत्यारे के रूट को ट्रेक किया जा रहा है।