jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

महिला के गले से सोने की चैन खिंचकर चोरी कर भागने वाले युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, 25 जुलाई को ही आया था जेल से बाहर

के के यदुबंशी मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा । पगारे कालोनी की निवासी अनुसूईया  राजपूत उम्र 65 वर्ष शाम  तवा कॉलोनी काली मंदिर  पर गयी थी।  तब उनके गले में पहनी सोने की चेन वजन लगभग 2 तोला 80 हजार कीमती को एक अज्ञात लड़का गले से खींचकर लेकर भाग गया था।  इस पर थाना सिवनी मालवा में थाना प्रभारी जितेंद्र यादव के द्वारा थाने में अपOक्र0 496 / 2021 धारा 392 आईपीसी का कायम किया गया । घटना होते ही थाना सिवनीमालवा की पुलिस टीम चैन स्नेचर को पकड़ने सक्रिय हो गयी थी।

इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये निर्देशों के आधार पर आसपास पूछताछ कर यह पता चला कि यह घटना पीटर उर्फ गोलु उर्फ प्रशांत रघुवंशी पिता स्व अमरसिह रघुवंशी उम्र 20 वर्ष शहीद पटेल कालोनी  द्वारा की गयी है। थाना प्रभारी संजय चोकसे ने बताया कि पीटर 25 जुलाई को  जेल से बाहर आया है तब मुखबिर द्वारा  दी गयी सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पीटर उर्फ गोलु  का पीछा कर चारों तरफ से घेराबंदी कर बिल्दी रोड बायपास से पकड़ा।

- Install Android App -

पुलिस  पूछताछ में आरोपी युवक से छीनी गयी सोने की चेन को बरामद कि गई । आरोपी पीटर से अन्य प्रकरणों में भी पूछताछ की जावेगी आरोपी से अन्य प्रकरणों में भी सुराग लगने की संभावना है। आरोपी पीटर को चेन स्नेचिंग घटना के चंद घंटों के अंदर पुलिस द्वारा धर दबोचा गया।

आरोपी युवक को पकड़ने में इनकी रही भूमिका

कार्यवाही में पुलिस टीम के एसआई आकाश शर्मा एएसआई सुरजीत सिंह प्र० आरक्षक कृपाराम मीना, आरक्षक अशोक मीना, आरक्षक माखन आरक्षक दीपक प्रजापति आरक्षक संदीप दुबले आरक्षक राहुल आरक्षक राकेश मंडलोई की मुख्य भूमिका रही ।