jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

महिला को बातों में उलझाकर आरोपी ने ठगे लाखों के जेवर

नई दिल्ली । बिंदापुर थाना क्षेत्र में एक महिला को बदमाशों ने बातों में उलझाकर ठगी का शिकार बना लिया। महिला से उनके आभूषण तक उतरवा लिए। पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। आर्य समाज रोड उत्तम नगर में रहने वाली पीड़ित महिला घरेलू सहायिका का काम करती है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर वह काम करने जा रही थी। परमपुरी के पास एक युवक उनके पास आया और बताया कि वह गरीब है।

- Install Android App -

उसके मालिक ने पांच महीने से पैसे नहीं दिए। मेट्रो स्टेशन जाने तक के लिए उसके पास पैसे नहीं है। युवक ने महिला से कुछ पैसे मांगे। इसी दौरान एक और युवक वहां आया और उसने महिला से उस युवक का मदद करने को कहा। उसके बाद दूसरे युवक ने एक ई-रिक्शा रुकवाई। उस युवक को उत्तमनगर मेट्रो स्टेशन छोड़ने की बात कहकर महिला को भी उसमें बैठने के लिए कहा। महिला ने पुलिस को बताया कि मेट्रो स्टेशन पर उतरने के बाद दोनों युवक उसे इधर उधर घूमाते रहे और बातों ही बातों में उलझाकर उनसे आभूषण उतरवा लिए। महिला से सोने की चेन, कान की बाली, एक अंगूठी उतरवा लिए। ।