इंदौर। कनाडिय़ा पुलिस ने ठगी का केस दर्ज किया है। आरोपी महिला ने मकान का सौदा किया और रुपए भी ले लिए, लेकिन इसके बाद उसकी रजिस्ट्री नहीं कराई। जांच में पता चला कि आरोपी ने उस मकान पर लोन ले लिया है। इतना ही नहीं फरियादी को गुमराह करके उस पर लोन का टॉपअप भी ले लिया।
शक्ति पलहैया पिता कमल कुमार निवासी राजनगर की शिकायत पर ज्योति परिहार पति हेमंत परिहार निवासी न्यू देवास रोड, मालवा मिल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी से फरियादी ने श्रीजी वैली बिचौली मर्दाना के मकान सौदा किया था। आरोपी से 26 लाख के करीब सौदा तय हुआ और आरोपी ने मकान के रुपए भी ले लिए। इसके बाद उसकी रजिस्ट्री नहीं की है। जब फरियादी ने पता किया तो जानकारी मिली है। उस पर पहले से ही लोन चल रहा है। इतना ही नहीं फरियादी को उलझाने के बाद महिला ने उस पर पांच लाख का और टॉपअप भी ले लिया। इस तरह से महिला ठगी कर रही थी।
फर्जी एग्रीमेंट बनाया
फरियादी को रजिस्ट्री के लिए उलझा रखा था। इसी दौरान महिला ने एक 67 लाख रुपए का एग्रीमेंट बना लिया। मूल सौदे के एग्रीेमेंट से उसे बदल लिया। फरियादी का कहना है कि उस पर जो साइन है वह उसके नहीं है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बैंक से जानकारी निकाली और इसी आधार पर केस दर्ज किया गया है और कार्रवाई की जा रही है।
ब्रेकिंग
मटका कुल्फ़ी खाने से 40 बच्चे हुए बीमार ,अस्पताल मे कराया भर्ती! मुंडन कार्यक्रम मे शामिल होने परिज...
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 14 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे
झाबुआ : जिले में लगतार अवैध शराब के विरूद्ध में अभियान जारी: 121 पेटी अवैध शराब की पेटी जब्त
सिवनी मालवा: कॉलोनी बनाने के लिए काट दिए हरे भरे पेड़: जिम्मेदार बोले जांच करा कर की जायेगी कार्रवाई
हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
चना, मसूर व सरसों उपार्जन के लिये 21 मई से पूर्व स्लॉट बुक कराएं
Harda news: रेलवे स्टेशन के सामने सौंदर्यीकरण के नाम पर 45 दुकानदारों को बेदखली के आदेश! कांग्रेस प्...
शराब: जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत! पुलिस ने 6 आरोपियो को किया गिरफ्तार!
आज का मौसम दिल्ली पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में हीटवेव का खतरा तो मध्य भारत मे आँधी बारिश की सम्भावन...
Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को 1250 रुपए की 24वीं किस्त मिलने वाली है, जानें तारीख और पूरा अपडे...

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |