jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

महिला ने पति को उतारा मौत के घाट, कहा- बेटी से करना चाहता था रेप

पति की हत्या के बाद रातभर उसकी लाश के साथ लेटी रही

झांसी। एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और रातभर उसकी लाश के साथ लेटी रही। सुबह होने पर जब लोगों को पता चला तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि, महिला का कहना है उसका पति अपनी बेटी से रेप करना चाहता था। विरोध करने पर उसने मारपीट की। इसी दौरान बचाव में हमला किया।

- Install Android App -

यह घटना मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाला युवक मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी का कहना है कि वो शराब पीने का आदी था। नशे में अक्सर वो उसके और बच्चों के साथ मारपीट करता था। जिससे सभी परेशान रहते थे। महिला का आरोप है कि बीती रात वो शराब के नशे में घर आया और गाली गलौज करने लगा। इतना ही नहीं बेटी के कपड़े फाड़ने लगा। विरोध करने पर उसने बेटी और उस पर लाठी से हमला कर दिया। बचाव करते हुए उससे लाठी छीनी और उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला पूरी रात उसके साथ ही लेटी रही।

सुबह इसकी घटना की जानकारी मृतक की मां और इलाके के लोगों को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मां ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसका बेटे की हत्या बहू और नातिन ने की है। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।