jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

महिला ने प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, सोते वक्त पति का काट दिया प्राइवेट पार्ट

मकड़ाई समाचार मैसूर। कर्नाटक के मैसूर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला ने कथित रूप से अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मामले का खुलासा होने के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश
द टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का प्राइवेट पार्ट काटने की साजिश रची। आरोपी महिला की पहचान उमा के तौर पर की गई है। पीड़ित एचटी वेंकटराजू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि प्राइवेट पार्ट काटे जाने की वजह से उसकी मौत हुई।

- Install Android App -

आरोपी महिला से पूछताछ जारी
बता दें कि पीड़ित वेंकटराजू ग्रुप डी का कर्मचारी था. वह एक वेयरहाउस कॉर्पोरेशन में काम करता था। पुलिस ने आरोपी उमा को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि उमा की उम्र उसके पति से 20 साल कम है। उनके दो बच्चे हैं। 10 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। लेकिन उमा अपनी शादी से खुश नहीं थी। उमा को अविनाश से प्यार था, जो मायके में उसके घर के पास रहता था। अविनाश से प्यार के चक्कर में उमा पिछले चार साल से अपने पति के घर नहीं गई थी।

वारदात वाले दिन क्या हुआ था?
इस बीच 9 अक्टूबर, 2020 को उमा अपने ससुराल गई और पति को कॉफी में नशीली दवा मिलाकर दे दी। इसके बाद उमा ने धारदार हथियार से कथित रूप से अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पति की मौत के बाद उमा ने खबर फैला दी कि नींद में गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई, लेकिन 9 महीने बाद पुलिस ने केस सॉल्व कर लिया और उमा को गिरफ्तार किया।