jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

महिला से 17 लोगों ने किया था दुष्कर्म, उसकी अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

मकड़ाई समाचार झारखंड। दुमका में बीते आठ दिसंबर को जिस महिला के साथ 17 लोगों ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया था उसकी तबीयत बिगड़ गई है। तबीयत खराब होने के बाद उसे दुमका मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि उसकी पीठ में दर्द है, चलने में भी परेशानी है।

- Install Android App -

दुमका पुलिस सूत्रों के अनुसार उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को भी अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस अभी तक सिर्फ दो लोगों को पकड़ने में सफल हो पाई है।

दुमका एसपी अंबर लकड़ा के अनुसार मुख्‍य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है उसने अपना जुर्म स्‍वीकार किया है और सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना में शामिल रहे एक दर्जन लोगों के नाम बताये हैं। पुलिस ने मंगल मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वहीं पहले दिन पकड़ा गया नामजद आरोपी राम मोहली को हिरसात में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।