ब्रेकिंग
कलेक्टर श्री जैन व एसपी श्री चौकसे ने ग्राम जोगा में तटीय क्षेत्र का किया निरीक्षण कलेक्टर श्री जैन व एसपी श्री चौकसे ने खेड़ा में वेयर हाउस का किया निरीक्षण सुदीप पटेल की फेसबुक आईडी हैक कर अज्ञात व्यक्ति ने डाली राजपूत समाज को लेकर विवादित पोस्ट, सफाई में ... वर्ष 2014 में 15 लाख की लागत से बना सुलभ शौचालय क्यों तोडना चाहती है नगर परिषद , कांग्रेस बोली ये सर... मप्र मे भारी बारीश: उज्जैन,डिंडोरी,जबलपुर, इटारसी के बाजार मे पानी भराया ! सभी नदी नाले आए उफान कई र... शर्मसार हुआ शहर गाय की बछिया के साथ की गंदी हरकत, पुलिस थाने पहुंचे नागरिक रहटगाँव पुलिस को मिली सफलता : नगर के बीचों बीच सुनार की दुकान पर हुई चोरी का एसपी ने किया खुलासा, ... मप्र अजब गजब-सरपंच सचिव का अनोखा कारनामा  अभियान नशा मुक्ति का सरकारी रुपयो से बुलाए बीड़ी के बंडल  मस्जिद में सपा सांसदों की बैठक पर सियासी बवाल सोने का भाव 1 लाख के पार

महिला हॉकी टीम ने द. अफ्रीका को 4-3 से हराया, जानिए क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का गणित

India at Tokyo Olympics Live Updates : टोक्यो ओलंपिक्स में शनिवार को 9वें दिन के आयोजन हो रहे हैं। ताजा खबर यह है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराकर पदक की उम्मीद को जिंदा रखा है। वंदना कटारिया ने तीन गोल किए। शनिवार को ही महिला हॉकी में ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड का मुकाबला होगा। यदि आयरलैंड हार जाती है तो भारत क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगा। भारत ने अब तक एक पदक जीता है, लेकिन बैटमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी में पदक की उम्मीद बनी हुई है। शनिवार को भी कुछ अहम मुकाबले होने हैं। पीवी सिंधु और पूजा रानी भी एक्शन में नजर आएंगी। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और मुक्केबाज पूजा रानी देश के लिए एक-एक पदक हासिल करने से सिर्फ एक जीत की दूरी हैं।

डिस्कस थ्रो: कमलप्रीत कौर 64.00 मीटर के महिला डिस्कस थ्रो के फाइनल पहुंच गई हैं।

- Install Android App -

तीरंदाजी: भारत के अतनु दास हारकर बाहर हो गए हैं। जापान के ताकाहारू फुरुकावा ने अतनु दास को 6-4 से हराया और इसके साथ ही तीरंदाजी में भारत के पदक की उम्मीद यहीं खत्म हो गई।

बॉक्सिंग: टोक्यो ओलंपिक्स की बॉक्सिंग में 48-52 किलोग्राम वर्ग में भारत के अमित पंघाल हार गए हैं। अमित से भारत को पदक की बड़ी उम्मीद थी। शीर्ष वरीय अमित पंघाल दूसरे दौर (52 किग्रा) में बाहर हो गए।

Image