ब्रेकिंग
हरदा: सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण करेंकलेक्टर श्री जैन ने मीटिंग में अधिकारिय... खुशखबरी! आज 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खाते होंगे मालामाल, साथ में पेंशन और सिलेंडर के पैसे भी! CM मो... Gold Price Today: मध्यप्रदेश में आज सोने और चांदी के दामो में आई गिरावट, यहाँ जाने आज के ताजा भाव, इ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे झूठी वाहवाही व सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से जनता को गुमराह न करे और विकास कार्यों का झ... हरदा: नवागत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने हरदा कलेक्ट्रेट में पदभार ग्रहण किया। MP Board Result 2025 Date का ऐलान इसी हफ्ते? जानें कब और कैसे देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट! लड़की बहिन योजना पर बड़ी खबर! क्या अब इन महिलाओं को मिलेंगे सिर्फ ₹500? जानें पूरा मामला! खुशखबरी! CM मोहन यादव मंडला से 16 अप्रैल को करेंगे लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त जारी! दिल्ली: कोख के सौदागरौं का हुआ पर्दाफाश: पुलिस ने एक गिरोह को पकड़ा जो गरीबों के मासूम बच्चों को अमीर...

मां शारदा को नमन करने मैहर पहुंचीं पूर्व मुख्‍यमंत्री उमा भारती, टेका मत्था

मकड़ाई समाचार सतना। मैहर में शारदा माता मंदिर में माथा टेकने आम भक्तों से लेकर खास वीआइपी और जनप्रतिनिधि भी पहुंच रहे हैं। नवरात्र में भक्ति में लीन मां शारदा के मंदिर में माथा टेकने मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वह पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती मैहर पहुंची और आज मां शारदा के समक्ष पूजन किया। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रही। एसडीओपी हिमाली सोनी खुद उमा भारती के साथ मंदिर पहुंची और उन्हें मां शारदा के दर्शन कराएं।

- Install Android App -

अब तक 15 लाख श्रद्धालु कर चुके मां शारदा के दर्शन: 57 शक्तिपीठों में से एक देश और दुनिया में विख्यात मैहर की मां शारदा देवी मंदिर में इस नवरात्र में देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन से ही मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस नवरात्र में सबसे ज्यादा रविवार को चतुर्थी व पंचमी पढ़ने पर चार लाख श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए थे। वहीं अब तक मां शारदा के दरबार पर 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। प्रातः काल 3:30 बजे प्रथम आरती के साथ ही श्रद्धालुओं का ताता जो शुरू होता है वह रात्रि अंतिम आरती तक जारी रहता है। आज श्रद्धालु नवरात्रि सप्तमी मना रहे हैं जिसे लेकर मैहर में अब तक एक लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। वही है आंकड़ा रात तक तीन लाख के पार जा सकता है। मैहर में श्रद्धालुओं की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। श्रद्धालुओं ने बताया कि मातारानी सभी की मन्‍नत पूरी करती हैं। मन्‍नत पूरी होने पर भी श्रद्धालु मातारानी के दर्शन करन पहुंचते हैं।