jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

भारतीय मूल की अनीता आनंद बनी कनाडा की विदेश मंत्री! 

( साभार BBC)

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। अभी कुछ दिनो पूर्व कनाडा के आम चुनाव में लिबरल पार्टी की जीत हुई। विजेता पार्टी से मार्क कार्नी प्रधानमंत्री बने हैं। मार्क कार्नी ने अब नई कैबिनेट की घोषणा की है।जिस प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में मेलानी जोली विदेश मंत्री थीं। उसी प्रकार अब मार्क कार्नी ने उनकी जगह अनीता आनंद को चुना। पीएम कार्नी ने मेलानी जोली को उद्योग मंत्री बनाया है। अनीता आनंद इससे पहले रक्षा मंत्री समेत कई ज़िम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। ट्रूडो की कैबिनेट की तरह मार्क कार्नी के कैबिनेट में भी महिलाओं की हिस्सेदारी आधी है

22 भारतवंशी जीते कनाडा में चुनाव

- Install Android App -

इस वर्ष कनाडा में हुए चुनाव में भारतवंशी उम्मीदवारों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस बार के चुनाव में 22 भारतवंशी उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई, जिनमें लिबरल पार्टी की अनीता आनंद भी शामिल हैं। अनीता ने ओकविल ईस्ट सीट से जीत हासिल की। इस जीत के बाद अब अनीता को कार्नी के कैबिनेट में बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है।अनीता को कनाडा की नई विदेश मंत्री बनाया गया है। अनीता ने कनाडा की नई विदेश मंत्री बनने पर सोशल मीडिया पर लिखा, “मुझे कनाडा के विदेश मंत्री के रूप में नियुक्त किया जाना सम्मान की बात है। मैं कनाडा के लोगों के लिए एक सुरक्षित, निष्पक्ष दुनिया बनाने और उन्हें बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और हमारी टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

गीता पर हाथ रखकर ली शपथ।

भारतवंशी अनीता ने गीता की पवित्र पुस्तक पर हाथ रखकर कनाडा की नई विदेश मंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके इस फैसले की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है।