ब्रेकिंग
निर्जला एकादशी व्रत सबसे कठोर है!   इस दिन फलाहर तो दूर जल तक ग्रहण नही करते। सरपंच सचिव पर उप सरपंच भारी ग्राम पंचायत में चल रही मनमानी हिटलरशाही गरीब बुजुर्ग दंपत्ति को बिजली क... सार्वजनिक स्थानो पर नही होगी कुर्बानी:अवैध पशु कुर्बानी को लेकर दिल्ली सरकार सख्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,...

मालवा निमाड़ को जोड़ने वाला जामगेट मार्ग हुआ प्रारम्भ

मकड़ाई समाचार खरगोन। जिले की सीमा पर मण्डलेश्वर तहसील में मण्डेश्वर-महू मार्ग पर बना होल्करकालीन जामगेट मंगलवार से पुनः आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। अब इस मार्ग से भी खरगोन-इंदौर पहुँचा जा सकता है। ज्ञात हो कि 7 जून से 13 जून तक जामगेट से मण्डलेश्वर-महू की ओर जाने पर प्रतिबंधित किया गया था। पर्यटन की दृष्टि से यह स्थान एमपीआरडीसी का रोड बन जाने के बाद से अत्यंत रमणीय होकर लोकप्रिय हो गया है। यहां से व्यावसायिक वाहन बहुत कम संख्या में लेकिन पर्यटक काफी संख्या में आने लगे हैं। होल्करकालीन जामगेट राज्य संरक्षित स्मारक होने से बन्द अवधि में अनुरक्षण एवं विकास कार्य किये जा रहे थे। अंतिम चरण में गेट से गुजरने वाली सड़क बनाना था। इस कारण इसे बंद किया गया था।

- Install Android App -

बारिश में कराता है अलौकिक अहसास

वैसे तो जामगेट की सौन्दर्यता को निहारने 12 महीने पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन बारिश के मौसम में इस क्षेत्र के लिए विशेष उपहार देखने में आता है। यहां न सिर्फ बारिश ही नहीं बल्कि बादल भी घाटियों में वनों से मिलने आते हैं। गहरी घाटी में बादलों का झुरमुट जब हवाओं के साथ ऊपर की ओर उठता है तो प्रकृति का अलौकिक अहसास कराता है। जामगेट मार्ग पर झरने भी कर्णप्रिय ध्वनि से पुकारने लगते हैं। खासकर सुबह-सुबह और अक्सर शाम के समय पर्यटक आन्नद लेते हैं।