ब्रेकिंग
हरदा: महान क्रांतिकारी वीर रेंगा कोरकू की जयंती धूमधाम से मनाई । MP अजब है गजब है। मप्र पुलिस का नया कारनामा, मारपीट के मामले वर्षो पहले मृत व्यक्तियों को बनाया आरोप... हंडिया दस्तक अभियान का शुभारंभ:विधायक प्रतिनिधि तिवारी एवं बीएमओ डॉ. शैलजा ने बच्चों को पिलाई विटामि... दुर्घटना में जनहानि के प्रकरण में पीड़ितों को तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए हरदा:कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा: तलाक के बाद भी बहु मांग रही 2 लाख, बोली पैसे दे देना नहीं तो तेरे बेटे का अंजाम राजा रघुवंशी ज... हरदा: पूर्व सरपंच के घर सोने चांदी के आभूषण सहित लाखो रुपए की चोरी, 12 ताले तोड़े , एसपी पहुंचे गांव... Big breaking news: भूकंप से हिली धरती घबराये लोग निकले घरो से बाहर :   सुबह 6 बजे अचानक हिली धरती ह... नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़: छापामार कार्यवाही में 52 लाख की गोल्ड फ्लेक नकली सिगरेट... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जुलाई 2025 का राशिफल जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

मिट्टी की खदान हुई कब्र में तब्दील, 3 महिलाओं की मौत

सतना: चित्रकूट के जंगल में मिट्टी की खदान धंसने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। एक को बचा लिया गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत गंभीर है। चित्रकूट में ये हादसा, शनिवार दोपहर को हुआ। 4 महिलाएं घर का रंगरोगन करने के लिए छुही निकालने सिरसावन की इस खदान में आयी थीं। चारों उत्तरप्रदेश के सीतापुर में रहने वाली थीं। वो सुरंग बनाकर मिट्टी निकाल रही थीं। उसी दौरान अचानक सुरंग धंस गयी और सारी मिट्टी उनके ऊपर जा गिरी।

- Install Android App -

चारों महिलाएं वहीं मिट्टी के ढेर में दब गयीं.ख़बर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। मिट्टी हटाने में करीब 4 घंटे लगे, उसके बाद महिलाओं को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उनमें से 3 की मौत हो चुकी थी। चौथी महिला की हालत गंभीर थी। उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। पूरे सतना जिले में चित्रकूट के जंगलों में ढेरों अवैध खदानें चल रही हैं। यहां लोग सुरंग बनाकर चोरी छुपे मि्टटी निकालते हैं, इसलिए आए दिन हादसे होते रहते हैं।