होशंगाबाद। सुदर्शन न्यूज़ चैनल के एडिटर द्वारा मीना समाज पर अशब्दो का प्रयोग करने के खिलाफ मीना समाज सेवा संगठन जिला होशंगाबाद के संभागीय अध्यक्ष अर्जुन मीना के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट में अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी सिटी हो.बाद में ज्ञापन दिया। सुदर्शन चैनल के एडिटर सुरेश चौहान द्वारा मीना बोलूं तो उसको कमीना समझना। ऐसी अमर्यदित भाषा का प्रयोग कर मीना समाज का अपमान किया जिससे मीना समाज में आक्रोश हे। इसी कारण सुदर्शन चैनल पर उचित कार्यवाही करके बंद करने आदि। मीना समाज के लोगों ने शांति पूर्ण तरीके से कार्यवाही की मांग की। इस अवसर पर संजय मीना अध्यक्ष भोपाल संभाग, युवा अध्यक्ष राजेंद्र मीना ,अतर सिंह मीना, गोरी शंकर, फूलसिंग मीना आदि लोग उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
