jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

मूंग फसल की सिंचाई व्यवस्था के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

मकड़ाई समाचार हरदा। आगामी दिनों में मूंग फसल की सिंचाई के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष, जल संसाधन विभाग के कार्यालय में स्थापित किया गया है। कार्यपालन यंत्री डी के सिंह ने बताया कि इस नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी मौसम पोर्ते अनुविभागीय अधिकारी रेवापुर रहेंगे । उनका मोबाइल नंबर 9131257384 है। कार्यपालन यंत्री श्री सिंह ने बताया कि इस कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07577-222065 है। इस कंट्रोल रूम में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे की शिफ्ट में श्री संतोष ढोलया तथा मोहन लाल मालवीय की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे की शिफ्ट में भीम सिंह राजपूत और चंद्र गोपाल ढोके की ड्यूटी लगाई गई है। रात्रि 10 से सुबह 6 बजे की शिफ्ट में सफी खान की ड्यूटी लगाई गई है । अवकाश के दिनों में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूनम केवट की ड्यूटी रहेगी तथा दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक जगन लाल साहू की ड्यूटी लगाई गई है।