मैनपुरी : नई नवेली दुल्हन समेत परिवार के 5 सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर, युवक ने खुद को गोली से उड़ाया
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उ.प्र.। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शनिवार को घर में सो रहे पांच लोगों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शनिवार को घर में सो रहे पांच लोगों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली। जिले के किशनी थाना क्षेत्र के गांव अरसारा गोकुलपुर में नई नवेली दुल्हन समेत परिवार के 5 सदस्यों की बांके से काटकर हत्या कर दी गई। साथ ही एक युवक ने खुद को गोली से उड़ा लिया। माना जा रहा है कि सभी हत्याएं उसी युुवक ने की हैं।गांव में 6 लोगों की मौत की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
गांव में 6 लोगों की मौत
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रथम दृृष्टया घटनास्थल पर इधर.उधर शव बिखरे हुए मिलें।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर इधर.उधर शव बिखरे हुए मिले। बताया जा रहा है कि 1 दिन पहले ही हत्यारोपी के छोटे भाई की बारात दुल्हन लेकर लौटकर आई थी। आरोपी ने भाई की हत्या करने के बाद दुल्हन को भी बांके से काट डाला।
छोटे भाई की बारात लौटकर आई थी
घटना ग्राम अरसारा की है। पुलिस के अनुसार गांव के निवासी 30 वर्षीय शिववीर पुत्र सुभाष यादव ने देर रात इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस की दी जानकारी के मुताबिक बताया गया है शिववीर के छोटे भाई 23 वर्षीय सोनू यादव की बारात इटावा से गंगापुरा गई थी। शुक्रवार को ही बारात वापस लौट कर आई थी। इसके बाद किसी बात को लेकर शुक्रवार की रात शिववीर ने एक.एक कर 5 लोगों की हत्या कर दी। उसने छोटे भाई सोनू उसकी पत्नी के अलावा छोटे भाई अभिषेक बहनोई सौरव पुत्र रामकृष्ण यादव निवासी हवेलिया थाना किशनी, फिरोजाबाद से आए दोस्त दीपक की काटकर हत्या कर दी।
हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया
आरोपी ने अपनी पत्नी डोली और मामी को भी काट दिया दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शिववीर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। पुलिस का कहना है कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कहा जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं के बयान देने की हालत में आने पर कुछ जानकारी मिल पाएगी। इसके अलावा पुलिस अन्य लोगों से पूछताछ में जुट गई है। है।