ब्रेकिंग
विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के पुनरूत्थान के लिये पढ़ाई करें - मंत्री श्री सारंग: हरदा जिले के 652 वि... हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण मप्र मौसम: प्रदेश के 20 जिलों मे अगले 24 घंटे मे भारी बारिश का अलर्ट देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख

मैनेजर की हत्या में गुरमीत राम रहीम दोषी करार, 12 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा

Gurmeet Ram Rahim Singh : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 2002 के मैनेजर हत्याकांड में दोषी पाया गया है। अभी रोहतक की सुनारिया जेल में उम्र कैद काट रहे Gurmeet Ram Rahim Singh को पंचकुला की सीबीआई कोर्ट ने दोषी पाया है। Gurmeet Ram Rahim Singh के साथ उसके गनमैन को भी दोषी पाया गया है। दोनों के खिलाफ 12 अक्टूबर को सजा का ऐलान होगा। बता दें, 2002 में Gurmeet Ram Rahim Singh के मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या हुई थी। बताया जाता है कि डेरे में Gurmeet Ram Rahim Singh की करतूतों के बारे में रणजीत सिंह को पता चल गया था। उसके बाद उसने आश्रम छोड़ दिया था।

रणजीत सिंह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के समर्थक थे। Gurmeet Ram Rahim Singh के काले कारनामों का पता चलने के बाद रणजीत सिंह ने आश्रम छोड़ दिया था। Gurmeet Ram Rahim Singh ने रणजीत सिंह को बुलाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं लौटा तो 10 जुलाई 2002 को हत्या करवा दी। सीबीआई ने 3 दिसंबर 2003 को रणजीत सिंह हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज की थी। याचिका रंजीत सिंह के बेटे जगसीर सिंह ने दायर की थी।

Gurmeet Ram Rahim Singh अभी सुनारिया जेल में कैद है। उसे दो मामले में सजा सुनाई जा चुकी है। पहला माला साध्वियों से रेप का है जिसमें उसे 20 साल की कैद हुई है। वहीं रामचंद्र प्रजापति की हत्या के लिए उसे उम्र कैद हुई है।

- Install Android App -

जानिए कहा है Honeypreet Singh

राम रहीम सिंह के साथ हनीप्रीत का नाम भी लिया जाता है। हनीप्रीत कथिततौर पर राम रहीम की गोद ली हुई बेटी है। हालांकि कहा जाता है कि राम रहीम के सभी काले कारनामों में हनीप्रीत भी भागीदार रही। हनीप्रीत को अक्टूबर 2017 में पंचकूला कोर्ट के बाहर हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। नवंबर 2019 में उसे जमानत मिल गई थी।

इससे पहले जून 2021 में खबर आई थी कि पेट दर्द की शिकायत के बाद राम रहीम सिंह को पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस), रोहतक में लाया गया था। उसके कुछ टेस्ट हुए थे। रिपोर्टों के अनुसार, तब हनीप्रीत को भी अस्पताल लाया गया और उसेपरिचारक कार्ड जारी किया गया था।