सुनील पटल्या बेड़िया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के आदेश तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर की सहमति पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरिता पाटीदार ने मोर्चा की जिला कार्यकारिणी व मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। जिसमें बैड़िया मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह चौहान की अनुशंसा पर महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी में बेड़िया मंडल से मोनिका सोनी को जिला मंत्री एवं बेड़िया महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमति रीना अजय शाह को मनोनीत किया है । दोनों महिला नेत्रियों के मनोनयन पर नगर अध्यक्ष राजेंद्र नामदेव, पी.प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल,ओमप्रकाश राठौड़, पुष्पेंद्र सिंह पवार,चन्द्रपाल सिंह सोहनेर, अजय राठौड़, अजय शाह व नरेन्द्र गाँवशिन्दे सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए संगठन के प्रति आभार प्रकट किया है ।
ब्रेकिंग