jhankar
ब्रेकिंग
हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक बानापुरा रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

यहां 10 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियां नहीं पहने सकेंगी जींस-टॉप, वजह कर देगी हैरान

भोपाल : अलीराजपुर जिले के माली समाज ने 10 साल से बड़ी लड़कियों के पहनावे को लेकर एक नया फऱमान जारी किया है। माली समाज ने भारतीय संस्कृति को बचाने के नाम पर लड़कियों को जींस, टी-शर्ट या टॉप नहीं पहनने का फैसला सुनाया है। समाज के लोगों का यह मानना है कि लड़कियों के छोटे और टाईट कपड़े पहनने की वजह से ही लोग लड़कियों को गंदी नजर से देखते हैं
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के माली समाज की महिला मण्डल और समाज के लोगों ने शुक्रवार को एक बैठक के दौरान फैसला किया  कि 10 साल से बड़ी लड़कियां गरबे और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में भी पश्चिमी सभ्यता के कपड़े नहीं पहनेंगी। इस बेतुके और तुगलकी फरमान के बारे में पूछे जाने पर समाज के कुछ लोगों की दलील है कि भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए माली समाज ने यह अहम फैसला लिया है।