jhankar
ब्रेकिंग
पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद शासकीय कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक की अनदेखी कांग्रेस ने लगाया प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप  तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी

दक्षिण कश्मीर में सेना का ट्रक पलटा, 17 जवान घायल

श्रीनगर:  सेना का एक ट्रक दक्षिण कश्मीर में दुर्घटना का शिकार हो गया। ट्रक में सवार 17 जवान घायल हो गये। हादसा कनीपोरा गांव के पास हुआ। अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया जिससे उसमें सवार जवानों को काफी चोटेें आई हैं। गाड़ी में 23 पारा के जवान सवार थे। घायलों को सैन्य अस्पताल भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार रात को हुआ। गाड़ी चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया और कनीपोरा पुल के पास गाड़ी पलट गई। घायलों में से सात की हालत गंभीर देखते हुये उन्हें बादामीबाग के 92 बेस अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है।