jhankar
ब्रेकिंग
हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक बानापुरा रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

J&K: हाईवे पर गहरी खाई में गिरी मिनी बस-15 की मौत, कई घायल

जम्मू: रामबन में सडक़ हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। हादसा केली मोड़ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मैटाडोर बनिहाल से रामबन की तरफ आ रही थी कि अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में  15 की मौत बताई जा रही है।स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर बचाव कार्य में जुटे हैं और घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुचाया जा रहा है। मैटाडोर की पहचान जेके19-1593 नंबर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मैटाडोर में हद से ज्यादा सवारियां बैठाई गईं थी

- Install Android App -

गौरतलब है कि अगस्त महीने में किश्तवाड़ में दर्दनाक हादसे में बीस लोग मारे गये थे जबकि सितंबर में सडक़ हादसे में 17 लोग मारे गये थे। चिनाब घाटी पहाड़ी क्षेत्र है और ओवरलोडिंग व रैश ड्राइविंग सडक़ हादसों को न्यौता देती है जिससे मासूम जाने चली जाती हैं। फिलहाल इस संदर्भ में ट्रेफिक विभाग की तरफ से कोई बयान या स्पष्टीकरण नहीं आया है। यहां तक कि डीजीपी बसंत रथ का भी इस तरफ लिया गया कोई एक्शन सामने नहीं आया है।